लालू यादव समेत 38 दोषियों को आज मिलेगी सजा
रांची 21 फरवरी।डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज सजा सुनाई जाएगी।
डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 15 फरवरी को 35 दोषियों को सजा सुनाई थी।इस मामले में 24 को बरी कर दिया गया था।
सीबीआई की विशेष अदालत आनलाइन माध्यम से सजा सुनाएगी। रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू यादव की आनलाइन पेशी के लिए व्यवस्था जेल प्रशासन ने किया है। दोपहर 12 बजे पेशी होगी।चारा घोटाला का यह सबसे बड़ा मामला। लालू यादव को इससे पूर्व 4 मामलों में सज़ा हो चुकी है।
सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।
