भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बर्खास्त करने की मांग की, पद का दुरुपयोग कर माइनिंग लीज लेने का आरोप

0

रांची 11 फरवरी। भाजपा ने राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बर्खास्त करने की मांग की है। आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनगड़ा में माइनिंग लीज लेने का काम किया है।

भाजपा का एक डेलीगेशन राज्यपाल रमेश बैस से शुक्रवार को राजभवन में मिला और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार का आचरण अपनाया है।जन प्रतिनिधि कानून का भी उल्लंघन किया है।
भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेज के साथ यह आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन ने रांची जिले के अनगड़ा में लीज अपने नाम पर स्वीकृत कराया है।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में लूट मची है। खनिज संसाधनों की लूट मची है। राज्य अराजकता की ओर जा रहा है।इस डेलीगेशन में रघुवर दास,सी पी सिंह, नवीन जायसवाल,आदित्य साहू, गंगोत्री कुजूर, योगेन्द्र प्रताप शामिल थे।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *