रांची विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 79 को मिला गोल्ड मेडल

0

रांची 04फरवरी। रांची विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस शामिल हुए।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार के अलावा अन्य शिक्षक शामिल हुए।

दीक्षांत समारोह में 79 गोल्ड मेडल दिए गए। लड़कियों ने दीक्षांत समारोह में बाजी मारी। राज्यपाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय ज्ञान की गंगा बहाए।इसका नाम देश-दुनिया में रोशन हो।
राज्यपाल सह कुलाधिपति ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दें।
कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी उपलब्धियों पर खुशी जताई।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *