IAS नितिन मदन कुलकर्णी बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

0

रांची 03फरवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरीय अधिकारी और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को सरकार ने राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया है। आईएएस शैलेश कुमार सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के बाद राज्यपाल का प्रधान सचिव का पद खाली हो गया था।इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक विभाग की तरफ से गुरूवार को अधिसूचना कर दी गयी।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रंमंडल के आयुक्त् डॉ नितिन मदन कुलकर्णी अपने कार्यों के अलावा राज्यपाल के प्रधान सचिव का भी काम-काज देखेंगे। एक फरवरी को झारखंड सरकार ने शैलेश कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया था।वे अब भारत सरकार में सेवा देंगे।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *