कांग्रेस में लौटे प्रदीप बालमुचू और सुखदेव भगत,कहा -हम से भूल हो गई

0

रांची, 31 जनवरी। झारखंड कांग्रेस कमेटी में दो पूर्व अध्यक्षों सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू की घर वापसी हो गयी है।कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने इनका स्वागत किया।नये प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने इन्हें पार्टी में दोबारा लाया है। सुखदेव भगत ने साढ़े चार वर्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व किया है। अविनाश पांडेय ने कहा कि हम दोनों का एक बार फिर इंडियन नेशनल कांग्रेस में स्वागत है। इन दोनों नेताओं का सहयोग लें।

कांग्रेस प्रभारी अविनाश ने दोनों नेताओं प्रदीप बलमुचू ने कहा कि आज हम फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इसका केंद्रीय नेताओं को जाता है।मैंने अपने राजनीतिक जीवन में यह महसूस किया कि कांग्रेस परिवार का महत्व अधिक है। हम दो साल तक परिवार से दूर चले गये थे। अब एक कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे जो भी होगा।इसी पार्टी में रहेंगे। सुखदेव भगत ने कहा कि हम अपने वरीय नेता के समक्ष फिर घर वापसी किये हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने एक विचारधारा को छोड़ दूसरी पार्टी में जाने की गलती की थी।
आज का दिन महत्वपूर्ण है।हमने एक राजनीतिक भूल की थी।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *