सुखदेव सिंह ढींढसा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

0

नई दिल्ली, 31 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ढींढसा से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुये ट्वीट किया, “राज्यसभा सांसद सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा जी के साथ शानदार मुलाकात हुई। प्रमुख विषयों पर उनके अंतर्दृष्टिपूर्ण विचारों को सुनकर हमेशा खुशी होती है। पंजाब की तरक्की के लिए उनका जुनून हमेशा नजर आता है।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *