आम बजट में छोटे व्यापारियों को मिले: गर्ग

0

यमुनानगर, 31 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल (युवा) के अध्यक्ष राहुल गर्ग ने केंद्र से मांग की है कि आम बजट में छोटे व्यापारियों को राहत दी जाए। सोमवार को यहां पहुंचे गर्ग ने निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना से व्यापारी बुरी तरह प्रभावित है। इसलिए आम बजट में उसे राहत मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी में देश में नंबर वन है। इसका सबसे मूल कारण है कि सरकार ध्यान नहीं दे रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *