राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

0

रांची, 30जनवरी। रांची के धुर्वा के तिरिल सर्वोदय आश्रम स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस एवं सीएम हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई आंदोलन हुए , लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई। उन्होंने कहा की बापू ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का मंत्र पूरा विश्व को दिया। उन्होंने कहा कि आज हम खुले आसमान में सांस ले रहे हैं, इसमें बापू का सबसे बड़ा योगदान है।

इस मौके पर सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, इसकी प्रेरणा बापू ने देशवासियों को दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बदौलत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र वाला देश भारत है। ऐसे महापुरुषों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से किसी भी राष्ट्र के लिए वरदान होता है। आज हम सभी बापू को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर रहे हैं। इस सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सर्वोदय आश्रम के संरक्षक अभय कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *