मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को किया याद, अमर शहीदों को किया नमन

0

रायपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता है।

बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की। राज्य सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *