आदित्यनाथ सोमवार को आगरा में करेंगे चुनाव प्रचार

0

लखनऊ, 30 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आगरा पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने रविवार को बताया कि योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह 11:30 बजे आगरा की एत्मादपुर विधानसभा के आवलखेड़ा बाजार के पास मैदान एत्मादपुर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही वह घर-घर जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे फतेहपुर सीकरी विधानसभा के रामवीर क्रीड़ा स्थल, किरावली, आगरा में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे फतेहाबाद विधानसभा के जीआर कास्मिक स्कूल, शमशाबाद, फतेहाबाद, आगरा में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *