भेल वर्कर्स यूनियन एचएमएस ने दिया भाजपा उम्मीदवार आदेश को समर्थन

0

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। बीएचईल वर्कर्स की यूनियनों में से एक हिन्दू मजदूर सभा एचएमएस ने भाजपा उम्मीदवार विधायक आदेश चौहान का भव्य स्वागत किया व आदेश चौहान को चुनाव में अपना समर्थन देने की घोषणा की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिवालिक नगर एवं आसपास की कॉलोनियों में कई रिटायर्ड व कार्यरत कर्मी रहते हैं। जिनको पथ प्रकाश से लेकर घरों की सुरक्षा तक की बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन सबको दुरुस्त करने के लिए हमने बेहतर व्यवस्थाएं दी हैं। कोरोना काल में ऐसे बहुत परिवार थे जिनके बच्चे बाहर थे। घर में कोई देखने वाला नहीं था। ऐसे सभी लोगों की सहायता करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहाकि जो कांग्रेस के लोग आज वोट मांगने निकले हैं उनसे पूछना होगा कि जब कोरोना में हम परेशानियां झेल रहे थे तो उस समय सहायता करने कौन आया था, किन लोगों ने दवाइयां पहुंचाई, किन लोगों ने राशन पहुंचाया। यह वक्त उन नेताओं से सवाल करने का है जो केवल वोट के समय में आपके दर पर आते हैं।
आदेश चौहान ने कहाकि भेल में कुछ यूनियन चला रहे नेता आज चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह किस प्रकार यूनियन के माध्यम से लोगों से धन उगाही व चंदा वसूली करते थे, इस बात को भी हमें संज्ञान लेना होगा।
इस अवसर पर पंकज शर्मा महामंत्री, मनीष सिंह उपाध्यक्ष, नरेश सिंह मंत्री, वीरेंद्र फाउंडर मेंबर, आशुतोष शर्मा मीडिया सचिव, अशोक शर्मा कार्यालय मंत्री, राजीव सैनी, गौरव, अनुराग भारद्वाज, नरेश नेगी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *