मुख्यमंत्री ने बागेश्वर के कपकोट का किया दौरा,

0

-भराड़ी बाजार में किया डोर टू डोर जनसम्पर्क
बागेश्वर, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज बागेश्वरके कपकोट पहुचे। यहां उन्होंने टिकट नहीं मिलने से नाराज शेर सिंह गड़िया से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया की एक कमरे के काफी देर तक बातचीत हुई। कई दौर की बातचीत के बाद भी उनके नही मानने की चर्चाएं तेजी से चल रही थीं। कपकोट विधानसभा में शेर सिंह गड़िया का अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि काफी देर तक हुई वार्ता के बाद शेर सिंह माने और पार्टी का साथ देने को तैयार हो गए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने भराड़ी बाजार में लोगों से जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी और सुरेश गड़िया के पक्ष में वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री के साथ वर्तमान विधायक बलवन्त भौर्याल और कपकोट सीट से उम्मीदवार सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री स्वयं हर दुकानदार से मिले और लोगों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी और सुरेश गड़िया के पक्ष में माहौल बनाते हुए वोट मांगे। इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र और राज्य हित में भारतीय जनता पार्टी जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *