भाजपा उम्मीदवार आदेश ने घर-घर जाकर मांगे वोट

0

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम के वार्ड 56 व 57 में देवपुर, मातृसदन रोड, शिव विहार, रुद्रविहार, दीनदयाल आश्रम रोड, जगजीतपुर मे डोर टू डोर जाकर क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया गया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।
इस दौरान आदेश चौहान ने कहाकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास की सोच रखती है। उन्होंने कहाकि उनके विधायक रहते हुए क्षेत्र में कई विकास के कार्य हुए हैं। यही कारण है की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग व समर्थन मिला। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। देश आत्म निर्भर बन रहा है। उन्होंने कहाकि जनता के सहयोग से इस बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान का स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *