व्यापार नीति आयोग की बात करने वाले उम्मीदवार को ही व्यापारियों का वोटः सुनील सेठी

0

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अपने साथियों के साथ चर्चा कर चुनाव में व्यापारीहित व्यापार नीति आयोग की बात करने वाले प्रत्याशी को समर्थन की बात कही।

सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारी ने लॉकडाउन में बहुत पीड़ा झेली। उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। व्यापारीहित की बात करने पर हमारे व्यापारी साथियों पर मुकदमे दर्ज हुए जो आजतक चल रहे हैं, लेकिन अब व्यापारी उसी उम्मीदवार के साथ खड़ा होगा जो हरिद्वार के व्यापारी वर्ग का भरोसा जीतेगा जो हरिद्वार के व्यापारियों के हित की बात करेगा।

उन्होंने कहाकि अभी हम इंतजार कर रहे हैं की उम्मीदवार की अपील, घोषणा पत्र का कि कौन सा उम्मीदवार व्यापारीहित की बात को व्यापार नीति आयोग की बात को अपने दावे में शामिल कर व्यापारियों का सहयोग चाहता है। उसके बाद ही किसको समर्थन दिया निर्णय लिया जाएगा। व्यापारी साथियों के सहयोग से व्यापारीहित की बात करने वाले उम्मीदवार को विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे।

चर्चा में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, भूदेव शर्मा, राजेश शर्मा, एसएन तिवारी, सोनू सुखीजा, अमित कुमार, सुभाष ठक्कर, धर्मपाल प्रजापति, दीपक मेहता, विनोद गिरी, मनीष धीमान, राजू कुमार, अरुण शर्मा, शुभम सुखीजा उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *