नगर निगम की पहल, हरकी पैड़ी पर कूड़े का ढेर और दुर्गंध से श्रद्धालुओं को मिली निजात

0

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इनमें से सभी की कोशिश होती है कि वे हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का आचमन करें या फिर उसमें डुबकी लगाए, लेकिन गंगा में जाने से पहले उनका सामना कूढ़े के ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध से होता है, लेकिन अब नगर निगम ने यहां की सूरत बदलने की एक पहल की है।
दरअसल, हरिद्वार नगर निगम ने हरकी पैड़ी को और सुंदर बनाने के लिए एक अच्छी पहल की है। नगर निगम ने हरकी पैड़ी पर एक ऐसा खूबसूरत कूड़ा घर बनाया है, जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यहां कूड़ा डाला जाएगा। इस कूड़ा घर से बनने से हरकी पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध से राहत मिलेगी।
यह पहल नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी दयानंद ने की है। कूड़े घर को बिल्कुल एक झोपड़ी की तरह बनाया गया है। इस कूड़े घर के पीछे की तरफ एक दरवाजा लगाया गया है, जिस खोलकर कूड़े को निकाला जा सकेगा। हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी दयानंद ने बताया कि शहर में जहां भी खुले में कूड़ा डाला जा रहा है, वहां भी कूड़ा घर बनाए जाने की योजना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *