सिराथू के पूर्व विधायक वाचस्पति अपना दल (एस) में शामिल

0

लखनऊ, 30 जनवरी (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में रविवार को पूर्व विधायक डॉ. वाचस्पति ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कर ली। डॉ. वाचस्पति कौशाम्बी जनपद के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि डॉ.वाचस्पति के पार्टी में शामिल होने से हाशिए पर पड़े समाज की आवाज और मजबूत होगी। इस अवसर पर डॉ.वाचस्पति ने पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अपना दल (एस) के प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि डॉ.वाचस्पति कौशांबी जनपद के सिराथू से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2014 में सिराथू में हुए उपचुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की। मूलत: प्रयागराज के रहने वाले डॉ.वाचस्पति कई शिक्षण संस्थानों के मालिक हैं। इनकी पत्नी मधुपति भी कौशांबी से दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। डॉ.वाचस्पति समाज के अंतिम पंक्ति से आते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *