फिरोजाबाद पहुंचने पर नड्डा का जोरदार स्वागत

0

फिरोजाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को चुनाव प्रचार के लिए फिरोजाबाद जिले के शिकाहोबाद पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नड्डा का नेहा गेस्ट हाउस पर जोरदार स्वागत किया। नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पहुंचे।

नड्डा ने यहां गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह 85वां एपिसोड है, लेकिन किसी भी एपिसोड में उन्होंने राजनीतिक भाषा का प्रयोग नहीं किया। अपने दौरे में नड्डा भाजपा कार्यकर्तओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद वे शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे। भाजपा ने यहां से ओमप्रकाश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *