बस्तर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 5 मार्च को

0

जगदलपुर, 28 जनवरी(हि.स.)। बस्तर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 5 मार्च को होगा। राजभवन से इसकी अनुमति मिल गई है। यह जानकारी बस्तर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीके पाठक ने दी।

उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि और टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह का न्योता राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय का यह तीसरा दीक्षांत समारोह होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *