फर्रुखाबाद : नामांकन करने आये सपा उम्मीदवार के समर्थकों ने उड़ाई अचार संहिता की धज्जियां

0

फर्रुखाबाद, 28 जनवरी (हि.स.)। भोजपुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थकों ने शुक्रवार को आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई। नामांकन करने आये सपा उम्मीदवार के साथ आधा सैकड़ाें कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग पर जमकर नारेबाजी कर नामांकन परिसर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी आधा सैकड़ाें समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जिस समय फतेहगढ़ पहुंचे, उस समय मुख्य द्वार पर सपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन के सामने सपा नेताओं ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को वापस कर दिया, लेकिन वह काफी देर तक नारेबाजी करते रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *