उउम्मीदवार 28 जनवरी से 8 फरवरी तक कर सकेंगे चुनावी सभाएं: जिलाधिकारीम्मीदवार 28 जनवरी से 8 फरवरी तक कर सकेंगे चुनावी सभाएं: जिलाधिकारी

0

10-10 कार्यकर्ता कर सकेंगे जनसंपर्क
प्रत्येक विधानसभा में 5-5 माॅडल बूथ व एक पिंक बूथ बनाया जायेगा।
मथुरा, 28 जनवरी(हि.स.)। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार देर शाम प्रेक्षकों एवं राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने चुनाव के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नौ फिलाॅइंग स्काॅट एवं नौ स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट की टीम लगाई गई है, जो निरंतर आचार संहिता पर अपनी पैनी नजर रखेगी। साथ ही किसी भी क्षेत्र से प्रलोभन देने की शिकायत प्राप्त होगी तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि शासन के नये नर्देशों के अनुसार अब 5 के स्थान पर 10 लोग घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
चहल ने बताया है कि 28 जनवरी से 8 फरवरी तक उम्मीदवार जनसभा कर सकेंगे, जिसमें पांच सौ से अधिक लोगों की संख्या या मैदान की क्षमता से 50 प्रतिशत, जो कम होगा, उतने ही लोगों की उपस्थित हो सकती है। इसी प्रकार इन्डोर में जनसभा में तीन सौ व्यक्ति या क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा है कि प्रचार के लिए वीडियो वैन के लिए एडीएम प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा की वीडियो वाहन पर अधिक भीड़ जमा न हो और न ही यातायात प्रभावित हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि चुनाव में कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जायेगा। कैम्पेन एवं सभा करते समय सोशल डिस्टेसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी उम्मीदवार दूसरे की सभा में किसी प्रकार का विघ्न नहीं डालेगा। उन्होंने बताया कि वीडियो सर्विस लाइन की टीम से पूरी वीडियोग्राफी की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसी उम्मीदवार पर अपराधिक मुकदमा होगा तो वह 8 तारीख से पूर्व तीन बार समाचारपत्र में अपने आपराधिक मुकदमों का विवरण प्रकाशित कराएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपथ में 313 संवेदनशील केन्द्रों के 710 पोलिंग बूथ हैं। शान्तिपूर्वक चुनाव कराने के लिए 35 जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 77 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग एवं 80 वर्षों से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए फाॅर्म 12डी भी उपलब्ध कराये गये हैं, जिससे वह अपने घर से वोट डाल सकें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 5-5 माॅडल बूथ बनाये जायेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभा में एक पिंक बूथ भी बनाया जायेगा।
बैठक में एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि प्रजातंत्र के इस उत्सव को उत्सव के रूप में ही मनाये किसी के लिए किसी अभद्र व अनैतिक भाषा का प्रयोग न करें। उन्होेंने बताया कि 24 घंटे सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा है कि प्रलोभन वाली वस्तु शराब, नगदी या अन्य किसी प्रकार का सामान वितरित किया जाता है तो उसकी सूचना 1950 पर आवश्यक रूप से दें जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *