अबुआ राज के बबुआ मुख्यमंत्री के शासन में चारों तरफ लूट मची- रघुवर दास

0

रांची, 28 जनवरी। हेमंत सरकार में खनिज संसाधनों और जमीन की लूट मची है। कोयला,लौह अयस्क, जमीन सभी की लूट मची है।यह आरोप भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरोप लगाया है।

रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में रघुवर दास ने कहा कि सत्ता के संरक्षण से झारखंड में खनिज संपदा की तस्करी हो रही है। इससे झारखंड को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सोरेन परिवार पर उन्होंने आरोप लगाया।
रघुवर दास ने यह भी कहा कि इस सरकार में सरकारी जमीन की भी लूट मची है। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि यह नहीं रुका तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन होगा और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में रघुवर दास ने नियोजन नीति पर सरकार के स्टैंड की आलोचना की। हेमंत सरकार को युवा विरोधी बताया।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *