रांची के VIP इलाके में गोलीबारी, अपराधी कालू लामा मारा गया

0

रांची 27 जनवरी। दिनदहाड़े रांची के सबसे वीआईपी क्षेत्र मोरहाबादी में गैंगवॉर में कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया।जिस जगह यह आपराधिक घटना वहां से महज कुछ मीटर की दूरी पर टीओपी है। पुलिस की गश्ती होती रहती है।इस घटना में दो अन्य को भी गोली लगी है।वे रिम्स में भर्ती

हैं।
चश्मदीद के अनुसार दो बाइक पर सवार 4 अपराधी एक कार का पीछा करते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंचे। इसमें कालू लामा और उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। अपराधियों ने कार में कालू लामा को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
एक को तो कार से भागते हुए पकड़ कर जमीन पर पटक कर गोली मारी। दोनों घायल की स्थिति गंभीर है।इस जगह दिन दहाड़े गोलीबारी अपराधियों के मनोबल को बताता। पुलिस की सुस्ती साफ तौर पर दिखी।
गोलीबारी में कालू लामा समेत तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से कालू लामा की मौत रिम्स में हो गई।
कालू लामा का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई में यह कांड हुआ है।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख, खबर वर्ल्ड


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *