कई कांग्रेस जनों ने ली भाजपा की सदस्यता

0

देहरादून, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस छोड़कर आने वालों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में भाजपा में आने वाले लोगों को सदस्यता दिलाने की व्यवस्था संभालने वाले सांसद नरेश बंसल ने आज भी 26 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इन लोगों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर अध्यक्ष तथा सभासद अनुज सैनी, राजपाल सिंह, बलजीत प्रधान, संजय प्रधान, अनिल प्रधान, कृष्णपाल सिंह प्रधान, यशपाल सैनी, हेमंत सैनी, राजपाल सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही साथ जो अन्य लोग शामिल हुए हैं उनमें शिव कुमार त्यागी, सतेंद्र त्यागी, विनित धीमान, आदित्यनायक, मोहम्मद शहजाद, रईस अहमद, शमीम अहमद, नीशू सैनी, नितिन सैनी, नीतू सैनी, पुरूषोत्तम डोभाल, आनंद अग्रवाल, राजेन्द्र तड़डियाल और रवि गुंसाई के नाम शामिल हैं। इन सबको सदस्यता दिलाने वाले आयोजन में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल शामिल हैं। अभ्यागतों ने कहा कि वह भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हैं और भाजपा को निस्वार्थ भाव से अपना राजनीतिक दल मानते हैं और उसके लिए समर्पित रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *