जगदलपुर : मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले छह भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

0

जगदलपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय चांदनी चौक में मुख्यमंत्री के काफिले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काला झण्डा दिखाया। मौके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने काला झण्डा दिखा रहे भाजयुमो अध्यक्ष समेत आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बोधघाट थाना ले गए।
प्रतिबंधात्मक धारा में मामला दर्ज कर सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। काला झण्डा दिखाने वाले भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महामंत्री बसंत कश्यप, आनंद झा, सूर्यभूषण सिंह, शिरीष मिश्रा व आलेखराज तिवारी के खिलाफ प्रतिबधांत्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर बोधघाट थाना लाया गया। बोधघाट टीआई सिन्हा ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर मुचलके पर रिहा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के संजय गांधी वार्ड के कांग्रेस की पार्षद कोमल सेना के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47 लोगों से लगभग 10 लाख से अधिक अवैध वसूली गबन का आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर भाजपा द्वारा लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण युवा मोर्चा ने चांदनी चौक इलाके से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *