राज्यपाल ने रेड रोड पर फहराया तिरंगा

0

कोलकाता, 26 जनवरी (हि.स.)। कोलकाता के राजपथ यानी रेड रोड पर गणतंत्र दिवस के दिन राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तिरंगा फहराया है। इस दौरान उन्होंने राज्य बालों की परेड की सलामी ली है। यहां सबसे महत्वपूर्ण झांकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर केंद्रित दिखी जो आजादी के इस महानायक और उनकी आजाद हिंद फौज के संघर्षों की गाथा समेटे हुई थी।
नेताजी पर बनी झांकी में सुभाष चंद्र बोस के संघर्षों को दिखाया गया है। इसके अलावा विदेशी भूमि जापान और जर्मनी में भी वहां के राष्ट्र नायकों के साथ उनके संबंधों और देश की आजादी के लिए तत्परता को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। झंडोत्तोलन के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की झांकी के अलावा सुरक्षित सड़क यातायात के लिए सेफ ड्राइव सेव लाइफ परियोजना से संबंधित झांकी भी प्रदर्शित हुई। ममता बनर्जी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता की कहानी समेटने की कोशिश की गई है।
कोरोना की वजह से रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम काफी संक्षिप्त और बहुत कम लोगों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य बलों के कुछ जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से भी सम्मानित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *