भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी प्रदेश कार्यालय पर फहराया राष्ट्र ध्वज

0

जयपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बड़ी चौपड़ पर राष्ट्र ध्वज फहराया।
डॉ. पूनियां ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम उस दल से आते हैं जो अपने देश की माटी को, अपनी संस्कृति को, अपनी विरासत को, अपने इतिहास को, अपने गौरव एवं स्वाभिमान को पढ़कर-लिखकर-सीखकर आगे बढ़ते हैं।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *