सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह ने फहराया तिरंगा

0

लखनऊ, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुलायम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए जो जवान शहीद हुए हैं, उन शहीदों को नमन करते हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि शहीद परिवार की जो भी मदद हो सके, उसे करते रहिये। उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र दिवस है, हम सभी मिलकर गरीबों की मदद करें। देश की रक्षा के लिए, देश के सम्मान के लिए हर कार्य करने को तैयार रहें। जो कार्यकर्ता और लोग हम पर विश्वास करते हैं, उनके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करें।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि बदलाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होती है। जो हम एकत्रित हुए हैं तो यह भी संकल्प लें कि बाबासाहेब ने जो संविधान दिया है, उसके सम्मान को बचाना है। नेताजी यहां पर हैं, उन्होंने ऐसे समय में भाजपा को हराया कि जिसे कोई सोच नहीं सकता था कि उस वक्त भाजपा हार सकती है। कांशीराम जी को साथ लाकर इतिहास लिखा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने पर महसूस हो रहा है कि समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादी भी हमारा साथ देने वाले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *