झारखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

0

रांची 26 जनवरी। झारखंड में भी 73 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है। राजधानी रांची में मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित हुआ।
समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कार्य कर रही है।अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जन सहयोग से विकास के कार्य में और गति आती है।इस भावना का ख्याल रखना चाहिए।इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने पेट्रोल पर दस लीटर पेट्रोल पर प्रति माह सब्सिडी की योजना के लाभुकों को 250 रुपए का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया।
राज्यपाल रमेश बैस ने शहीद स्थल पहुंचकर झंडोत्तोलन भी किया और शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद राज्यपाल दीपाटोली स्थित युद्ध स्मारक भी गये और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख, खबर वर्ल्ड


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *