झारखंड एकता मंच के कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

0

रामगढ़, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड एकता मंच के कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। यहां मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह मौजूद थे। मंच के पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे के नारे लगाए।

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह मौका देश के शहीदों को सम्मान देने का है। उन लोगों ने भारतीय अस्मिता को बचाने के लिए अपनी शहादत दी थी। इस मौके पर केंद्रीय संयोजक तुलसी प्रसाद कुशवाहा, केंद्रीय सचिव दीपक सिंह टाइगर, महासचिव अशोक सिंह, सूचना मंत्री सतीश गुप्ता, केंद्रीय सचिव जगप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता, सदस्यता प्रभारी हरेंद्र राम सहित कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *