भाकियू ने तिरंगा यात्रा निकाल किया शहीद किसानों को याद

0

यमुनानगर, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय किसान मोर्चा के चढूनी संगठन द्वारा बुधवार को गणतंत्र दिवस पर किसानों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले बड़ी संख्या में किसान बाइक, कार और ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगा कर लघु सचिवालय के सामने जगाधरी की अनाज मंडी में इकट्ठा होकर यात्रा शुरू की। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा का समापन मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा पर हुआ । इस मौके पर भाकियू चढूनी संगठन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना,मंदीप रोडछप्पर आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *