मुख्यमंत्री सचिवालय में मतदाता दिवस पर शपथ समारोह

0

रांची, 25 जनवरी (हि.स.)। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलवाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, विशेष सचिव मेघु बड़ाईक, संयुक्त सचिव राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय अखिलेश कुमार, प्रधान सचिव के प्रधान आप्त सचिव रामदेव शर्मा, सचिव के प्रधान आप्त सचिव ज्ञानचंद्र झा ज्ञानी, प्रधान सचिव के आप्त सचिव रमेश प्रसाद, अवर सचिव राममूर्ति सिंह, अवर सचिव गोपी कृष्ण बबलू सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *