भाजपा के कपकोट उम्मीदवार सुरेश ने भरा नामांकन

0

बागेश्वर, 25 जनवरी (हि.स.)। बागेश्वर में आज कपकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गढ़िया ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कपकोट क्षेत्र में कई विकासशील कार्य किए हैं और आने वाले समय में भी भाजपा आत्मनिर्भर गांव बनाने का काम करेगी। पलायन पर रोक लगाएंगी और गांव में ही युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी से विधानसभा कपकोट उम्मीदवार भूपेश उपाध्याय ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नई सोच के साथ कपकोट विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कदम बढ़ा रही है और निश्चित ही जनता उनके समर्थन में हैं और कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए उनके कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव प्रचार-प्रसार का काम किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *