राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसडीआरएफ ने ली शपथ

0

देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में कोविड मानकों का पालन करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

शपथ में कहा गया है कि हमारा देश भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता है। इस भूमिका में खरे उतरने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दी गई। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त राज्यभर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की समस्त पोस्टों पर भी सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *