रविन्द्र आनंद का दावा कैंट क्षेत्र का विकास करेंगे

0

देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रविन्द्र आनंद ने कैंट विधानसभा से अपना नामांकन कराते हुए बड़ा दावा किया है। रविंद्र का कहना है कि इस बार आम आदमी पार्टी की जीत होगी।

आनंद ने कहा कि बीते 21 सालों में राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें रही हैं, लेकिन दोनों ही सरकारों ने राज्य के विकास में कोई काम नहीं किया है। उनका कहना है कि कैंट विधानसभा में भी पिछले 20 सालों से ज्यादा एक ही पार्टी का उम्मीदवार रहा लेकिन कैंट क्षेत्र का कोई भी विकास नही हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर वो जीत कर आते हैं तो वह क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़कों के साथ रोजगार को लेकर कार्य करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *