झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफा से आया भूचाल

0

रांची, 25 जनवरी । झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इससे झारखंड में राजनीतिक भूचाल आ गया है। राजनीतिक समझ रखने वाले तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

पिछले लगभग एक पखवाड़े से यह चर्चा तेज थी कि आरपीएन सिंह अपने राजनीतिक जीवन की बेहतरी के लिए नया ठौर तलाश रहे हैं। उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे।
सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में आरपीएन सिंह ने इस्तीफा के निर्णय को बताया है। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार के वे शिल्पकार रहे हैं।
झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह का यह निर्णय है। इससे पार्टी की सेहत पर असर नहीं पड़ेगा। राजेश ठाकुर ने इसे अच्छा नहीं कहा।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *