मतदाता दिवसः कर्मियों को डीएम ने दिलायी शपथ

0

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। जिला अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी कार्मिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिला अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह सभी रिटर्निंग ऑफिसर, डॉ नरेश चौधरी कोऑर्डिनेटर स्वीप, अमरीश चौहान प्रभारी स्वीप, डॉक्टर संतोष चमोला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *