यमुनानगर: 75 करोड सूर्य नमस्कार का लक्ष्य पूरा करेंगे-वत्स

0

यमुनानगर,24 जनवरी (हि.स.)। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्व होने के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में स्वतंत्रता का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हरियाणा में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प निर्धारित किया गया है।
सोमवार को सूर्य नमस्कार आयोजन समिति की सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक हुई। क्रीड़ा भारती की ओर से प्रदेश संयोजक डॉक्टर उमेश प्रताप वत्स, सूर्य नमस्कार आयोजन समिति जगाधरी के सह संयोजक व क्रीड़ा भारती यमुनानगर के अध्यक्ष रामनिवास गर्ग, सूर्य नमस्कार आयोजन समिति यमुनानगर के सह संयोजक व क्रीड़ा भारती यमुनानगर के महासचिव सुमीत गुप्ता, अखिल भारतीय शारीरिक विभाग से यमुनानगर के सह संयोजक कौशल अँटवाल ने सभी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक ली।
सुमीत गुप्ता ने बताया कि बैठक में 30 जनवरी से लेकर सात फरवरी के बीच 75 करोड़ सूर्य नमस्कार पूरा करने का संकल्प किया गया । यह तय किया गया कि 30 जनवरी को बड़ी संख्या में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदि बद्री में सूर्य नमस्कार महोत्सव का उद्घाटन किया जायेगा। सभी उद्गम स्थल के निकट सूर्य नमस्कार करेंगे। यह भी तय किया गया की छह फरवरी को प्रातः टोपरा कलाँ में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो कर सूर्या नमस्कार करेंगे।
राम निवास गर्ग ने कहा कि स्वाधीनता की 75 वी वर्षगांठ पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पतंजलि योग पीठ, क्रीड़ा भारती, आरोग्य भारती, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती और एबीवीपी, सेवा भारती सहित सभी संगठन आम जन के सहयोग से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प पूर्ण करने जा रहे है।
डॉक्टर उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि क्रीड़ा भारती ने यह संकल्प लिया है कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सभी संगठन स्कूल, कॉलेज और अन्य स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *