सुमित हृदयेश ने रानीबाग से शुरू किया प्रचार अभियान

0

हल्द्वानी, 24 जनवरी (हि.स.)। 59-विधानसभा हल्द्वानी से कांग्रेस उम्मीदवार सुमित हृदयेश ने घर-घर द्वार-द्वार कांग्रेस कार्यक्रम के तहत आज वार्ड-1 (काठगोदाम) अंतर्गत रानीबाग क्षेत्र से चुनावी प्रचार का विधिवत शुभारंभ किया।
माता रानी के जयकारे के साथ रानीबाग क्षेत्र में घर-घर पहुंच कांग्रेस विधायक उम्मीदवार सुमित हृदयेश ने कोविड नियमों और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार किया।रानीबाग क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के किये गए विकास कार्यों को याद करते हुए रानीबाग क्षेत्र से भरी मतों से सुमित को जिताने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविन्द बिष्ट, पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट, पूर्व प्रधान आनंद कुजवाल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य संजय साह, एडवोकेट कुंदन बिष्ट,प्रदीप बिष्ट ने सुमित हृदयेश को सहयोग प्रदान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *