चिड़ियाघर में भिड़े तृणमूल-भाजपा

0

कोलकाता, 24 जनवरी (हि.स.)। राजधानी कोलकाता के अलीपुर में स्थित मशहूर चिड़ियाघर में सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई है। चिड़ियाघर में मौजूद कर्मचारियों के यूनियन पर कब्जे को लेकर टकराव हुआ है। आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने भाजपा के झंडे, बैनर और पोस्टर को उतारकर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लगा दिया था जिसके बाद टकराव शुरू हुआ। टकराव इतना बढ़ गया कि अलीपुर थाने की पुलिस को मौके पर आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। आरोप है कि सुबह 11:30 बजे के करीब अचानक बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा के झंडा, बैनर, पोस्टर को उखाड़कर फेंक दिया। वहां तृणमूल कांग्रेस के झंडे लगा दिए है।

स्थानीय भाजपा नेता राकेश सिंह ने आरोप लगाया है कि चिड़िया घर में काम करने वाली पूनम थापा नाम की एक महिला को मारा-पीटा गया है। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारियों को तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने पुलिस के सामने ही मारा- पीटा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *