मतदान के बल पर ही हम अपनी सरकार चुन सकेंगे: उमेश काउ

0

देहरादून, 24 जनवरी (हि.स.)। लगातार चल रही बारिश और बूंदाबांदी के बाद भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अब उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को रायपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार उमेश शर्मा काउ ने अपना नामांकन भरा। हालांकि कोविड और निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन को देखते हुए नामांकन के लिए नामांकन कक्ष में सिर्फ तीन लोगों के जाने की अनुमति है।

नामांकन कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रायपुर के वर्तमान विधायक और भाजपा उम्मीदवार उमेश शर्मा काउ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और जनता की कृपा से उनकी जीत निश्चित रूप से होगी। उन्होंने रायपुर विधानसभा के सभी मतदाताओं से अपील है कि आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक बार फिर कमल का बटन दबा कर भाजपा को जिताएं। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह मतदान अवश्य करें। मतदान के माध्यम से ही अपने मन की सरकार चुन सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *