उन्नाव के कई बसपा नेता भाजपा में शामिल

0

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए शामिल
लखनऊ, 18 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के बांगरमऊ (उन्नाव) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 1989 से बसपा के सक्रिय सदस्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश पाल और सात वर्ष तक उन्नाव जिले के बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे अनिल सिंह कुरील ने बड़ी संख्या अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नवागन्तुकों का पट्का पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, राज्यसभा सदस्य बृजलाल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दीक्षित उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *