एक के बाद एक भाजपा का चुनावी गाना हो रहा लांच

0

चुनावी बिगुल… सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी गानों की धूम
-भाजपा ने कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे… गाने को किया लॉन्च
लखनऊ, 17 जनवरी (हि.स.)। देश के सबसे बड़े सूबों में से एक उप्र चुनावी संग्राम के लिए तैयार है। राजनीतिक दल एक-एक कर पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए योद्धाओं को जनता के सामने पेश कर चुके हैं। राजनीतिक दल एक तरफ अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं तो दूसरी तरफ रोडमैप को भी बता रहे हैं। इन सबके बीच सुर संगीत के जरिए अपनी अच्छाई और दूसरे की बुराई के बारे में भी जनता को बताया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के समर्थन में कई गाने रिलीज हो चुके हैं।
भाजपा ने पहले दो चरणों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रैलियों पर पाबंदी है, लेकिन वर्चुअल प्रचार जारी है। इसी बीच भाजपा ने एक और चुनावी गाना जारी किया है। सोमवार को विपक्षी पार्टियों को चित करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से एक नया गाना लॉन्च किया गया। इसे पार्टी की तरफ से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जा रहा है। भाजपा ने ‘कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे…’ गाने को लॉन्च किया है। इस चुनावी गीत के बोल ‘जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन मन, कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे… है।’ #आएगी_भाजपा_ही के हैशटैग संग ये गाना पोस्ट किया जा रहा है।
इससे पहले भाजपा ने एक और चुनावी गाना जारी किया था। यह गाना श्रीलंकाई सिंगर योहानी डिलोका डिसिल्वा के प्रसिद्ध गाने ‘मनिके मागे हिते’ की तर्ज पर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क उन तस्वीरों को शामिल किया गया है जिसमें पिछले दिनों दोनों नेता साथ नजर आए थे।
मनोज तिवारी ने भी गाया गाना
भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने भी जनता को लुभाने के लिए ‘मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढने लगा है’ गाना गाया है। ये गाना अभी लॉन्च नहीं किया गया है। मनोज तिवारी ने अपने गीत में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण शुरू होने पर प्रकाश डाला है। इससे पहले भोजपुरी स्टार व गोरखपुर के सांसद रवि किशन और दूसरे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी योगी को लेकर गाना गया है। निरहुआ का गाना भी खूब हिट हुआ है।
सोशल मीडिया पर योगी के ये स्लोगन हिट
#योगी_ही_उपयोगी
#यूपी_की_शान_योगी_जी
#योगी_ही_योग्य_हैं
#योगी_है_तो_यकीन_है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *