मुख्यमंत्री योगी के साथ मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक ने ताऱीफ की

0

रायबरेली, 31 दिसम्बर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने भी विधायक का पार्टी में स्वागत किया। इसके पहले रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली,हालांकि इसके पहले भी वह कई मौके पर भाजपा के समर्थन में बयान देकर कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से राकेश सिंह के आने से रायबरेली की तरह अब पूरे देश से कांग्रेस को उखाड़ने की जरुरत है।
उल्लेखनीय है कि राकेश सिंह रायबरेली जिले के हरचंदपुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के सगे भाई हैं।

बीजेपी ने दिनेश सिंह को 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह की सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर की थी,कांग्रेस ने इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को एक पत्र भेजा था लेकिन सुनवाई के बाद इस याचिका को रद्द कर दिया गया था। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के दो विधायक अदिति सिंह व राकेश सिंह जीते थे लेकिन अब इन दोनों के भाजपा में शामिल हो जाने से कांग्रेस पार्टी का इस जिले में अब कोई विधायक नहीं है,इसके अलावा पार्टी स्थानीय कद्दावर नेताओं की कमी से भी जूझ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *