जातिवार जनगणना को लेकर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

0

भागलपुर, 30 दिसंबर (हि.स.)।सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के द्वारा सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ जातिवार जनगणना के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को स्थानीय विवाह भवन लहरी टोला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अली अनवर अंसारी पूर्व राज्यसभा सदस्य व अध्यक्ष ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम मौजूद थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर पी एन पी पाल चिकित्सक व महासचिव आईपीएस और रामजी यादव कथाकार व संपादक “गांव के लोग “पत्रिका भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ विलक्षण रविदास विभागाध्यक्ष अंबेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग टीएमबीयू कहा कि जातिवार जनगणना का सवाल सामाजिक न्याय का बुनियादी सवाल है। यह राष्ट्रीय निर्माण से जुड़ा सवाल है। ओबीसी के लिए सामाजिक न्याय के बंद दरवाजे को खोलने की कुंजी है। जातिवार जनगणना, सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के दौर में सामाजिक न्याय आंदोलन में आगे का रास्ता खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान व आंदोलन को हम सबों को मिलकर तेज करने की जरूरत है। इसे आगे बढ़ने की जरूरत है। तभी हम सामाजिक न्याय पर बढ़ते हमले के खिलाफ जातिवार जनगणना को लेकर हमारा कार्यक्रम सफल होगा। कार्यक्रम के दौरान गौतम कुमार प्रीतम, रामानंद पासवान, अर्जुन शर्मा, डॉ योगेंद्र महतो, रमेश कुशवाहा, मनीष शर्मा, राकेश यादव, मनीष रंजन, डॉक्टर आयुष राइन, नवीन प्रजापति के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *