कोरोना को लेकर केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ के साथ की बैठक

0

हुगली, 29 दिसंबर (हि.स.)। जिले में कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुंंचूडा पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) रूमा भुइयां के साथ उनके कार्यालय में बैठक की।

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के रीजनल डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत सेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रूमा भुइयां के साथ बैठक की। काफी देर तक चली बैठक के बाद सीएमओ भुइयां ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में रोज 50 से कम कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बैठक में कोरोना की नई संभावित लहर से निपटने को लेकर चर्चा हुई है। हुगली जिले में अभी तक ओमिक्रोन का एक भी मामला सामने नहीं आया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *