न्यूजीलैंड अपने देश के नागरिकों के लिए जनवरी, 2022 से खोलेगा अंतरराष्ट्रीय सीमा

0

वेलिंगटन, 24 नवंबर (हि.स.)। न्यूजीलैंड सरकार ने अपने देश के लोगों के लिए जनवरी, 2022 से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोलने का फैसला किया है। विदेशी नागरिकों को अप्रैल, 2022 से न्यूजीलैंड में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

कोविड-19 रिस्पांस मिनिस्टर क्रिस हिपकिंस ने प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को कहा है कि सरकार ने अधिकांश यात्रियों के लिए पृथकवास में रहने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। अब पूरी तरह से टीकाकृत कीवी (न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सदस्य) और अन्य यात्री क्वारंटाइन क्षेत्र में रहे बिना ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकेंगे। यह योजना 13 फरवरी, 2022 को स्थानीय समयानुसार रात 11:59 बजे से लागू होगी।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल, 2022 से पूरी तरह से वैक्सीनेटिड लोगों को न्यूजीलैंड की यात्रा करने की अनुमति होगी। सभी यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले नेगेटिव कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ वैक्सीनेशन प्रूफ भी दिखाना होगा। लोगों को समुदाय में प्रवेश करने से पहले सात दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही फाइनल पीसीआर टेस्ट दिखाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना प्रतिबंध पर अधिक विवरण दिसंबर में जारी करके बताया जाएगा कि बाहर से आने वाले लोग हवाई अड्डे से अपने सेल्फ आइसोलेशन के स्थान और अन्य जगह कैसे यात्रा कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *