अरविंद अकेला का सैड सांग ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ हुआ रिलीज

0

मुंबई, 24 नवंबर (हि.स.)। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू हमेशा ही खुश रहते हैं, लेकिन इस समय बहुत ही ज्यादा दुखी हैं। अरविंद अकेला कल्लू और सिंगर अनुपमा सिंह की आवाज में गाया हुआ सैड सांग ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ रिलीज हुआ है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने में एक तरफ तो कल्लू प्रियंका के साथ खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं पल्लवी के आते ही वे थोड़े दुखी नजर आ रहे हैं। सांग में तीनों कलाकरों की परफॉर्म बहुत ही इंटेंस नजर आ रही है। गाने का फिल्मांकन भी बड़े ही भव्य पैमाने पर किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ में तीन कलाकारों की जबरदस्त केमेस्ट्री ने सभी दर्शकों एवं श्रोताओं को अपना दीवाना बना दिया है। जिसे देखने के लिए यूट्यूबर्स लाखों की तादाद में इसे सर्च कर रहे हैं। ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही सांग को अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव ने साथ मिलकर गाया है। ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ के लेखक आरआर पंकज, म्यूजिक रौशन सिंह, निर्देशन रवि पंडित, कोरियोग्राफी रितिक आरा, डीओपी रंजीत सिंह और एडिटिंग दीपक पंडित ने की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *