अब संगठन नहीं, प्रत्यक्ष राजनीति करेंगे दिनेश शर्मा, बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

0

आगरा, 24 नवम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और पंजाब के प्रदेश संगठन महामंत्री(भाजपा) रहे दिनेश शर्मा अब भाजपा में संगठन नहीं, प्रत्यक्ष राजनीति करेंगे। उन्हें बीती देर रात भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वह भाजपा में 2014 से पंजाब में प्रदेश महामंत्री(संगठन) के रूप में कार्य देख रहे थे।

श्री शर्मा मूल रूप से जिला हाथरस के रहने वाले हैं। वह पूर्व में ब्रज प्रांत के प्रान्त प्रचारक रहे। इसके पहले विद्यार्थी परिषद में बिहार तथा झारखण्ड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश में आरएसएस के विभिन्न दायित्वों का निवर्हन भी किए हैं। भाजपा में नये दायित्व की जिम्मेदारी मिलने के बाद संघ परिवार में काफी उत्साह है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

श्री शर्मा मूलत: हाथरस के गांव अहिबरनपुर, ब्लॉक मुरसान के रहने वाले हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार संगठन की जिम्मेदारी होने के नाते विभिन्न वर्गो के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। इनकी कार्यशैली के कारण युवाओं पर गहरी पकड़ है।

प्रचारक से राजनैतिक सफर

उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद श्री शर्मा अपना पूरा जीवन मां भारती के लिए समर्पित किए और 1981 में पहली बार जिला अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के तहसील प्रचारक बने। उसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश में संघ के प्रचारक के रूप में भेजा गया। वह हिमाचल में विभिन्न दायित्व पर रहते हुए 12 वर्षो तक संघ का कार्य किए। वहां से उन्हें फिर एक बार उत्तर प्रदेश भेजा गया और फिरोजाबाद में विभाग प्रचारक के नाते दायित्व का निर्वहन किए। इसके उपरान्त उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रिय संगठन मंत्री बनाया गया। इस दायित्व पर रहते हुए वह मेरठ, ब्रज तथा उत्तराखण्ड में विद्यार्थी परिषद के कामों को खड़ा किये।

इसी कड़ी में उन्हें बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य को गति देने के लिए भेजा गया। वहां से उन्हें पुन: 2010 में ब्रज प्रान्त का प्रान्त प्रचारक बनाया गया और केन्द्र आगरा रहा। यहां के बाद उन्हें 2014 में पंजाब में भाजपा के संगठन कार्य को खड़ा करने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व पर भेजा गया। अब उन्हें सक्रिय राजनीति करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब श्री शर्मा उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नाते कार्य को गति देंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *