परमबीर सिंह के घर पर पुलिस ने चिपकाया फरारी का नोटिस

0

मुंबई, 23 नवंबर (हि. स.)। रंगदारी वसूली मामले में मंगलवार को पुलिस ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के जुहू स्थित घर पर ’फरारी’ की नोटिस चिपका दिया । इस नोटिस में परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के समक्ष 30 दिन के अंदर हाजिर होने का आदेश दिया गया है। 30 दिन के अंदर पुलिस के समक्ष पेश न होने पर उनकी इस संपत्ति की नीलामी की भी बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार मुंबई और ठाणे में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरुद्ध 5 मामले दर्ज हैं। इनमें एक मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दूसरा ठाणे शहर पुलिस स्टेशन में और 3 मामले स्टेट सीआईडी के पास दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस ने परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए कई बार समन जारी किया है। लेकिन परमबीर सिंह अपने निवास पर उपलब्ध नहीं हुए। इसी वजह से 17 नवंबर को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने परमबीर सिंह को फरार अपराधी घोषित कर दिया था। इसी प्रक्रिया के तहत आज मुंबई पुलिस ने परमबीर सिंह के जुहू स्थित घर पर फरार होने का नोटिस चस्पा कर दिया।

उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह ,सचिन वाझे, विनय सिंह, रियाज भाटी व अन्य के विरुद्ध मुंबई पुलिस ने होटल व अन्य व्यवसाइयों से रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले, आशा कोरके सहित 4 को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपित न्यायिक हिरासत में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *