दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति चुन डू ह्वान का निधन

0

सियोल, 23 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति चुन डू ह्वान का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। उन्होंने 1979 के तख्तापलट के बाद सत्ता संभाली थी।

आपात सेवाओं से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि चुन का निधन उनके घर पर ही हुआ। पुलिस ने पहले कहा था कि चुन को दिल का दौरा पड़ा और आपात अधिकारी उनके सियोल स्थित आवास पर पहुंचे। चुन को 1988 में पद छोड़ने के बाद भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और गिरफ्तार होने से पहले उन्होंने एक बौद्ध मंदिर में दो साल तक शरण ली। उन पर भ्रष्टाचार, विद्रोह और राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया और उन्हें दोषी ठहराए जाने पर मौत की सजा सुनाई गई। 1997 में राष्ट्रीय सुलह की कोशिश में उनकी मौत की सजा माफ कर दी गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *